फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   meat thrown in religion place, tension

धर्मस्थल में प्रतिबंधित मांस फेंका, तनाव

Sat, 09 Jul 2016 12:22 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
meat thrown in religion place, tension
निचलौल क्षेत्र के एक धर्मस्‍थल में मांस मिलने की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
निचलौल। बहरौली स्थित एक धर्मस्‍थल में शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित मांस फेंकने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों में तनाव व्याप्त हो गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की पुनरावृत्ति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिछले महीने भी धर्मस्‍थल पर प्रतिबंधित मांस फेंका गया था लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मामले  में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना के बाद  डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


 निचलौल थाना क्षेत्र के बहरौली स्थित धर्मस्‍थल पर  शुक्रवार की सुबह एक युवक ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा देख लोगों को आवाज दी। युवक के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जानवर के शव के टुकड़े को कब्जे मे लेकर फौरन धर्मस्‍थल की सफाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद निचलौल थाने में घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

घटना की पुनरावृति पर अफसोस व नाराजगी जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों का            सहयोग करने की अपील की है। कहा कि जो भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा।


एसपी भारत सिंह यादव ने घटना की पुनरावृति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed