फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   man sent jail for rape

दुराचार के मामले में युवक को हुई जेल

Sun, 05 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 05 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
man sent jail for rape
रेप के आरोपी को जेल भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में शुक्रवार को छह वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


 मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में कैंपियरगंज निवासी दीपक उम्र 14 वर्ष फरेंदा अपने रिश्तेदारी में आया था। वह पड़ोस की एक छह वर्षीय बालिका को आम देने के बहाने बगीचे में ले गया और दुराचार करने का प्रयास किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़े तो बालिका को छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


 शनिवार को सुबह पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस सबंध में इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed