फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   led tv theft

दुकान का ताला तोड़ 12 एलईडी टीवी चोरी

Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
led tv theft
चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी और बिखरा सामान।
कोठीभार। बीती रात सिसवा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर रोड पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने 12 अदद एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वार्ड नंबर 13 श्री रामजानकी मंदिर रोड पर अशोक जायसवाल अपने मकान में ही दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम आए माल को उतरवा कर दुकान में रखा और दुकान बंद कर दी। रात में चोर दुकान का ताला तोड कर सामान उठा ले गये। गुरुवार की सुबह 7 बजे जब घर से बाहर आए तो उनकी नजर दुकान की टूटे ताले पर पड़ी। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो सन्न रह गए।
विज्ञापन


दुकान से लगभग 2 लाख मूल्य की 12 एलईडी टीवी गायब थी। मौके पर पहुंचे एसओ मनीष सिंह व चौकी इंचार्ज राजप्रकाश सिंह ने दुकान की गहन छानबीन की और बगल में बाइक एजेंसी का सीसी टीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 50 कदम दूरी पर है पुलिस पिकेट 
कोठीभार। घटनास्थल से दक्षिण दिशा में रामजानकी मंदिर गेट पर पुलिस पिकेट रहती है। वहां से दुकान सीधे दिखाई देती है। परंतु नगर की सुरक्षा में तैनात सिपाही कहां थे? इस इलाके में कई बैंक होने के कारण बहुत ही सुरक्षित जोन माना जाता है। परंतु यह चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed