फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady jumped in river try to suicide

युवती ने नदी में छलांग लगाई  

Sat, 11 Jun 2016 12:31 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sat, 11 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
lady jumped in river try to suicide
नदी में छलांग लगाई। - फोटो : BBC
 गोरखपुर जनपद के गगहा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से धोखा मिलने के बाद आत्महत्या की कोशिश की और 60 फुट गहरी नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदते देख सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने उसे नदी से निकालकर जान बचाई। भैरहवा पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह भैरहवा बस अड्डे से सोनौली की तरफ रोती भागती हुई एक युवती बेलहिया स्थित डंडा नदी में कूद गई। पास में ही सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने तत्काल नदी में कूद कर उसे बचाया। पानी कम था, इससे युवती के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची भैरहवा पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया की इसी महीने उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन वह अपने एक रिश्तेदार से प्यार करती है और उसी के साथ भाग कर एक सप्ताह से नेपाल आकर रहने लगी। शुक्रवार की सुबह वह मुझे परासी लेकर जाने वाला था लेकिन बस अड्डे पर ही छोड़कर गायब हो गया। दो तीन घंटे इंतजार के बाद लगा कि अब मेरे साथ धोखा हो गया।  मैं घर नहीं जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नदी में कूद कर जान देने जा रही थी। इंस्पेक्टर अभय विक्रम साह ने बताया की अपने को गोरखपुर जिले की बताने वाली युवती बालिग है। उपचार के बाद उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed