फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady jump infront of train

कलह से क्षुब्ध महिला ने जान दी

Sat, 15 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 15 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
lady jump infront of train
ट्रेन से कट कर महिला की खुदकुशी के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सिसवां। पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम हरपुर पकड़ी की 30 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को लगभग 11 बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।    
विज्ञापन

 
ग्राम सभा निवासी परोजन देवी कि शादी 12 वर्ष पूर्व नागेंद्र चौधरी से हुई थी। नागेंद्र पंजाब स्थित प्राइवेट फैक्ट्री ने मजदूरी करता है। माली स्थिति ठीक न रहने तथा चार बच्चों के परवरिश में आ रही रुकावटों के कारण दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और शुक्रवार की भोर में परोजन देवी ने अपनी तीन वर्ष की बच्ची करीना के साथ बिना कुछ बताए घर से निकल पड़ी और गांव के बगल से होकर गुजरने वाली सिसवा-गोरखपुर रेल मार्ग के किनारे अपनी बच्ची को बैठाकर खुद गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत की तरफ काम करने जा रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उसके पास पहुंचे। देखा कि परोजन देवी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। धीरे-धीरे यह बात गांव तक पहुंच गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी कोठीभार पुलिस को दे दी।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की है। घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed