फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady dead in suspicious citcumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 27 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
lady dead in suspicious citcumstances
मौत के बाद विलाप करते परिजन।

विज्ञापन
पुरंदरपुर। पैसिया ललाइन में रविवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजन मायके और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही विवाहिता का दाह संस्कार कर दिया। सूचना पाकर पहुंची मां अपनी बेटी को देख भी नहीं पाई।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव जंगल गुलरिहा की रहने वाली सुमित्रा ने अपनी बीस वर्षीय बेटी पूनम की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व पैसिया ललाइन निवासी प्रमोद चौहान के साथ की थी। परिवार खुशहाल तरीके से जीवन बिता रहा था। शनिवार की रात में किसी बात को लेकर विवाहिता व परिवार के बीच विवाद हो गया। रविवार को विवाहिता ने घर रखा कीटनाशक खा लिया। जब तक परिवार वालों को पता चलता काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के लिए वाहन मंगाया जा रहा था, इसी बीच विवाहिता ने दम तोड़ दिया। उसका एक वर्ष का बच्चा भी है।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके में न तो सूचना दी और न ही पुलिस को ही बताना मुनासिब समझा। दोपहर में विवाहिता का दाह संस्कार कर दिया। गांव के किसी व्यक्ति ने विवाहिता की मां सुमित्रा देवी को खबर दे दी। जब तक मां पैसियाललाइन पहुंची, तब तक दाह संस्कार हो चुका था। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है की उन्हें किसी तरह की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed