{"_id":"58dc04764f1c1b616363e8ed","slug":"kidnapping-in-khonauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोन्हौली से बालक अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोन्हौली से बालक अगवा किया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
kidnapping in noida
- फोटो : अमर उजाला
निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोन्हौली में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बालक को टेंपो सवार बदमाशों ने दिन दहाडे़ अगवा कर लिया। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खन्हौली निवासी धीरज का दस वर्षीय पुत्र अभिमन्यु बुधवार की दोपहर अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर दरवाजे पर ही खेल रहा था। इस बीच एक टेंपो से पहुंचे कुछ लोगों ने उसे अपने पास बुलाया और उसे टेंपो में बैठा लिया और लेकर जाने लगे। उसका दोस्त जबतक शोर मचाता तबतक चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
लोगों ने अलग-अलग सड़कों पर बाइक से पीछा भी किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु के पिता धीरज लुधियाना में नौकरी करते हैं। घटना के वक्त घर पर केवल उसकी मां ही थी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी है। इधर बेटे के अपहरण के बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बार बार पुलिस से बस एक ही गुहार करती रही कि उसका बेटा उसे दे दिया जाए। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मौके पर मामले की छानबीन की जा रही है, तहरीर मिली है।