फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kidnap teenager trick

झांसा देकर किशोरी को अगवा किया

Mon, 18 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 18 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। ओड़वलिया चौराहे पर ऑफिस बनाकर ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का संचालन करने वाले एक शख्स पर एक किशोरी को झांसा देकर अगवा करने और बेचने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


किशोरी के घर वालों के मुताबिक दस दिन पूर्व ऑर्केस्ट्रा संचालक ने पड़ोस की एक महिला को बरगलाते हुए उनकी नाबालिग बेटी को नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसी भरोसे पर बेटी को उसके साथ बेच दिया। इसके बाद से बेटी से संपर्क टूटने पर शक गहराया तो छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


 और लोगों से पूछताछ में पता चला कि ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक पूर्व में नेपाल की लड़कियों को बेचने के कारण चर्चा में रहा था। पंचायत की मदद से ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक पर किशोरी को अगवा कर बेचने का आरोप लगाकर दबाव बनाया तो उसने जल्द बेटी उन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। बताई गई अवधि बीतने पर भी किशोरी नहीं मिली तो उसके भाई ने थाने पहुंचकर सारा वाकया बताया है। आरोप है कि पुलिस ने गंभीर कार्रवाई की जगह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ऐसी शिकायत पर सीओ रचना मिश्रा ने इस प्रकरण में मानव तस्करी का शक जताते हुए जहां परिवार को न्याय दिलाने के प्रति आश्वस्त किया है, वहीं पुलिस को जांच कर जल्द स्थिति खुलासा करने और आरोप साबित होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed