फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jump into river

नहर में कूदा युवक, लापता

Thu, 13 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
jump into river
ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला। 
भिटौली। थाना कोतवाली के गांव धर्मपुर बाजार निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह गांव के समीप नहर में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला। 
विज्ञापन


धर्मपुर बाजार निवासी बलिराम जायसवाल सुबह 6.30 बजे गांव के समीप नहर देवरिया शाखा पुल से बीच धारा में छलांग लगा दी।  जिससे कई लोगों ने देखा व शोर मचाया। शोर सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। पानी की धारा तेज होने से नहर में घुसने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेन्द्र जायसवाल ने उक्त घटना की सूचना सिंचाई विभाग को देकर नहर के पानी को बंद कराया। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश करवा रही हैं। देर शाम  तक नहर में डूबे व्यक्ति का कहीं पता नही चला। बलिराम की माता रेशमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं। घटना के बावत पूछे जाने पर बताया कि 4 माहिने पूर्व बलिराम सउदी से कमाकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर ठेले से रोज सौन्दर्य प्रसाधन का सामान आस पास के गांवों व बाजारों में बेचता था। बुधवार बलुआं मेले में जाना था। सुबह होते ही कहा कि मां तुम जल्दी से खाना बनाओ। हम नहर से होकर आ रहे हैं। मैं खना अभी बना ही रही थी कि तब तक किसी ने बताया कि बलिराम नहर में कूद गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed