फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jeep turn down, one dead

जीप गड्ढे में गिरी, युवक की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
jeep turn down, one dead
बृजमनगंज क्षेत्र के गड्ढे में पलटा वाहन।
फरेंदा (महाराजगंज)।बनगढ़िया पुल के समीप बुधवार की रात शादी समारोह से लौटते समय जीप के गड्ढे में गिर जाने से जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत अत्यंत नाजुक है।
विज्ञापन


बृजमनगंज कस्बे में प्रदीप मोदनवाल के घर लड़की की शादी थी। उन्होंने गोरखपुर से अपने दोस्तों को बुलाया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर से आए लोग जीप से रवाना हुए। अभी वे बनगढ़िया पुल के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार के चलते जीप असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


वाहन चालक सत्येंद्र निषाद (25) निवासी नौसढ़, हर्रैया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इंदिरा नगर, रुस्तमपुर निवासी कृष्ण नारायन मिश्र (45), अमित कुमार (20) और दिनेश (20) को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से कृष्णनारायन मिश्रा की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सत्येंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हादसे के बाद उनके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया। पत्नी सीमा की जिंदगी में अंधेरा छा गया। सत्येंद्र को दो साल का बेटा और छह माह की एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed