फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   injured in an accident, dead

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
injured in an accident, dead
एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा।भैया फरेंदा चौराहे पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय डीसीएम की टक्कर से घायल युवक की सोमवार की सायं 7 बजे के करीब मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक के मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा निवासी वसीउद्दीन उर्फ हकलाहे का 18 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ आरिफ शुक्रवार की रात करीब 10 बजे के करीब चौराहे पर सड़क पार करते समय सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दिया था। जिससे उसे गंभीर चोटे आयी थी। घर के लोग घायल युवक को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये।
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया था।जहां पर दो दिन इलाज के बाद सोमवार की सांय 7 बजे के करीब युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सोनू तीन भाइयो में बीच का था। युवक के मौत की समाचार सुनते ही लोगो का आना जाना शुरू हो गया। डीसीएम पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed