{"_id":"6a8cadb769d4e046b20da75e","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-news-of-leopard-coming-to-mian-mohalla-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-183886-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मियां मोहल्ले में तेंदुआ आने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मियां मोहल्ले में तेंदुआ आने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
निचलौल के मियां मोहल्ले में मिले तेंदुए के पदचिह्न
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के मियां मोहल्ले में रविवार रात करीब 12:30 बजे सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम को तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ आबादी के बीच पहुंचने की खबर सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। सूचना फैलने के बाद सोमवार सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे वन दारोगा हरेराम यादव के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने तालाब और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब की ओर जाते हुए जमीन पर तेंदुए के पदचिह्न मिलने की बात सामने आई। हालांकि टीम को तेंदुआ मौके पर नहीं मिला।
वन विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए रात में अकेले बाहर न निकलने तथा बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि टीम भेजी गई थी। निरीक्षण के दौरान पदचिह्न मिले हैं। तेंदुआ मोहल्ला छोड़कर चला गया है।