{"_id":"6a8cad75de3710385d047480","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156379-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छोटे भाई के बाएं हाथ, पैर और सीने में मारी थी हंसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छोटे भाई के बाएं हाथ, पैर और सीने में मारी थी हंसिया
विज्ञापन
फोटो-47- हत्यारोपी बड़ा भाई श्रीकिशन। स्रोत पुलिस
- फोटो : Police
पुरवा। चकजमालपुर गांव में छोटे भाई की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें बाएं हाथ, पैर और सीने में हंसिये के तीन वार मिले। हृदय में हंसिया घुसने से मौत की पुष्टि हुई है। पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी बड़े भाई को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव निवासी दिलीप लोधी (23) की पत्नी माधुरी से बड़ा भाई श्रीकिशन नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। पत्नी को गाली देने का दिलीप ने विरोध किया तो श्रीकिशन आग बबूला हो गया और पास में रखा हंसिया उठाकर दिलीप पर तीन वार किया। पहला वार बाएं हाथ, दूसरा बाएं पैर और तीसरा बाईं ओर सीने में किया था। हृदय में गंभीर घाव होने से दिलीप की सीएचसी में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी श्रीकिशन को गिरफ्तार कर लिया था। फील्ड यूनिट टीम ने रात में घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। खून से सना हंसिया बरामद किया है। सोमवार को कोतवाल और हल्का दरोगा सियाराम चौरसिया ने घटनास्थल से कुछ और साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस दौरान किसी ने बता दिया कि पुलिस हत्यारोपी को डॉक्टरी परीक्षण कराकर छोड़ रही है। इस पर महिला आक्रोशित हो गईं और कोतवाली पहुंची। पुलिस ने समझाया और जेल भेजने की बात कही।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पहले भी नशे में की गईं अपनों की हत्याएं
उन्नाव। नशे की हालत में अपनों की हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी नशे की हालत में बेटे ने मां की हत्या की थी।
गंगाघाट कोतवाली के मझरा पीपरखेड़ा में सात जून को नशे के लती बेटे ने मां की हत्या कर दी थी। मझरा पीपरखेड़ा निवासी शांति देवी की उनके छोटे बेटे राजन ने नशे की हालत में मां के सिर पर लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी थी।
पुरवा कोतवाली के भूपतपुर गांव निवासी शिवपाल रावत की उनके ही दोस्त लाखन सिंह ने 22 फरवरी को नशे की हालत में हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सिर धड़ से अलग कर अरहर के खेत में फेंका था।