{"_id":"6a8cad4600c12d172b07f71e","slug":"sbi-cashier-dies-during-dispute-over-installing-a-road-tap-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-183861-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रास्ते में नल गाड़ने के विवाद के दौरान एसबीआई कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रास्ते में नल गाड़ने के विवाद के दौरान एसबीआई कैशियर की मौत
विज्ञापन
सिंदुरिया क्षेत्र की ग्राम सभा रामपुर कला का मामला, गाली-गलौज सुनकर अचानक जमीन पर गिर गए रामआसरे
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
चिउटहां। थाना क्षेत्र सिंदुरिया की ग्राम सभा रामपुर कला में सड़क पर नल लगाने का विरोध करने को लेकर हुए विवाद के दौरान भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर राम आसरे (50) की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम गांव के अली मोहम्मद सड़क पर नल गड़वा रहे थे। इसकी जानकारी राम आसरे को रात में ही हो गई थी। राम आसरे का पूरा परिवार महराजगंज में रहता है। सोमवार को भी सड़क पर नल लगाए जाने की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह रामपुर कला पहुंचे और अली मोहम्मद से सड़क पर नल नहीं लगाने की बात कही। उनका कहना था कि सड़क पर नल लगने से पानी सड़क पर बहता रहेगा और लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी।
इसी दौरान अली मोहम्मद की बहूओं ने राम आसरे से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसकी जानकारी अली मोहम्मद के भतीजे रिजवान आजम को फोन पर दी गई। आरोप है कि रिजवान ने मोबाइल फोन को स्पीकर पर करवाकर राम आसरे से गाली-गलौज की। इससे वह काफी आहत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान राम आसरे के शरीर से पसीना निकलने लगा और वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम आसरे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, थाना अध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला, दीवान मनीष कुमार, चौकी प्रभारी चिउटहां मनोज कुमार यादव पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।