फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hanging dead body found in naubari

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 08 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 08 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
hanging dead body found in naubari
शव - फोटो : amar ujala
ठूठीबारी। नौवाबारी गांव के एक घर में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के समय पति बाजार एवं घर के परिजन गेहूं काटने गए थे। 
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नौनिया के टोला नौवाबारी निवासी नागेंद्र कसौधन की शादी चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव निवासी बलिराम कसौधन की पुत्री शांति (25) से 17 फरवरी 2009 को हुई थी। बताया जा रहा है कि साड़ी का फंदा गले डालकर झूल गई।
विज्ञापन


शांति की तीन वर्षीय एकलौती पुत्री महिमा खेत में गेहूं काट रहे परिवार के लोगों के पास जानकारी देने के लिये पहुंच ही थी कि उसी दौरान नागेन्द्र ठूठीबारी बाजार से आ गया । अपने पापा को देख महिमा ने बताया की मम्मी साड़ी को गले में बाधकर झूला झूल रही है। इतना सुन नागेंद्र भागे भागे घर पहुंचे तो देखा कि शांति फंदे से लटकी थी। नागेंद्र बदहवास हो चिल्लाने लगा। जिससे धीरे धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शांति के पिता बलिराम कसौधन की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई। नायब तहसीलदार प्रद्युम्न कुमार ने भी मौके पर लोगों से पूछताछ की। कोतवाल विक्रम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed