फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Good lucv Micro Finance Company's MD arrested

गुडलक इंडिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एमडी गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Good lucv Micro Finance Company's MD arrested
crime - फोटो : amar ujala
  जमाकर्ताओं के छह करोड़ रुपये हड़पने का मामला  अमर उजाला ब्यूरो कोठीभार। जमाकर्ताओं के छह करोड़ रुपये हड़पने वाली गुडलक इंडिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एमडी राजेश पासवान को कोठीभार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।  कोठीभार थाना क्षेत्र में चार वर्षों के दौरान जमाकर्ताओं की गाढ़ी कमाई के छह करोड़ रुपये लेकर कंपनी ने पिछले दिनों अपना दफ्तर बंद कर दिया था। इस पर जमाकर्ता ग्राम चैनपुर निवासी रविंद्र चौधरी ने कंपनी के नौ जिम्मेदारों पर कोठीभार थाने में नामजद तहरीर देकर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, षडयंत्र, धमकी आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसी क्रम में सोमवार को कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश पासवान निवासी ग्राम हरपुर माफ़ी जिला कुशीनगर को बेलवांघाट से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक खजांची कुशवाहा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसओ अरुण कुमार राय ने बताया कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed