फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   goldsmith looted

स्वर्ण व्यापारी से तीन लाख के जेवरात और बाइक लूटी

Sun, 14 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
goldsmith looted
लाखों के जेवर लूटे - फोटो : अमर उजाला
धानी बाजार(महराजगंज)। धानी-उसका मार्ग पर चरीगांवा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार की रात करीब आठ बजे तमंचा दिखाकर धानी बाजार निवासी स्वर्ण व्यापारी से तीन लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण और बाइक लूटकर फरार हो गए। सरेराह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार के कानापार निवासी विनय वर्मा की आभूषण की दुकान धानी-उसका मार्ग पर सिकरा मंदिर चौराहे पर है। उनके भाई विजय जिनकी जूते-चप्पल की भी दुकान  सिकरा चौराहे पर है। प्रतिदिन की भांति विनय और विजय मोटरसाइकिल से धानी बाजार घर पर जा रहे थे। जैसे ही विनय चरीगांवा गांव के आगे बढ़े कि तभी बाइक सवार दो बदमाश उनकी मोटर साइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


विनय और उनके भाई कुछ कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने विनय के सिर पर तमंचे की बट से तीन-चार बार प्रहार कर दिया। विनय नीचे गिर पड़े। विनय के गिरते ही भाई विजय कुमार अपनी जान बचाकर चरीगांवा की तरफ भाग खड़े हुए। बदमाशों ने विनय के बैग में रखे करीब 3 लाख के जेवर और मोटरसाइकिल लेकर धानी की तरफ आसानी से निकल गए। विनय ने किसी तरह परिजनों और धानी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर बृजमनगज और फरेंदा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed