{"_id":"5a8b27ff4f1c1b91268bb385","slug":"firing-of-nepal-police-to-remove-fencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हटाने को नेपाल पुलिस ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ हटाने को नेपाल पुलिस ने की फायरिंग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भीड़ हटाने को नेपाल पुलिस ने की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी(महराजगंज)। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कब्जे में लिए गए करीब 52 लाख रुपये मूल्य के कपड़े व सुपारी को छुड़ाने के लिए पहुंची भीड़ को तितर-बितर करने के लिए नेपाल पुलिस को महेशपुर भंसार कार्यालय के पास चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसी मुल्क नेपाल नवलपरासी जिले के भुजहवां स्थित छोटी भंसार कार्यालय परिसर में चार दिन पहले वहां के कुसमा गांव निवासी एक व्यापारी की लगभग 52 लाख रुपये मूल्य के कपड़े व सुपारी रखी हुई थी। भंसार अधिकारी, इंस्पेक्टर, सीमा प्रहरी पुलिस के अधिकारियों ने व्यापारी को कपडे़ व सुपारी को महेशपुर में कस्टम कराने की बात कही थी। यह मामला तब गरमा गया जब संबंधित अधिकारी कब्जे में लिए गए कपड़े और सुपारी को बड़ी भंसार भैरहवां भेजने की तैयारी करने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय व्यवसायी समेत क्षेत्र के लोगों को हुई तो आक्रोशित हो गए और कस्टम कार्यालय महेशपुर की तरफ आने लगे। लोगों का हुजूम कस्टम कार्यालय की तरफ आते देख स्थानीय प्रशासन समेत जिले से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। महेशपुर स्थित तिराहे पर लोगों की भीड़ व गुस्से को देखते हुए सशस्त्र सीमा पुलिस व सीमा प्रहरी महेशपुर ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुल चार राउंड हवाई फायरिंग की। तब जाकर पुलिस के जवान भीड़ पर काबू पा सके। वहीं जैसे ही घटना की जानकारी क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र राज कंडेल व विधायक बैजनाथ जायसवाल को हुई तो घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने व्यवसायियों को समझा-बुझाकर वापस किया। इस संबंध में महेशपुर सीमा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ढकाल ने बताया कि लोगों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की गई।