फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   firing in land controversy, infliction

जमीन विवाद में फायरिंग, मारपीट

Sat, 09 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sat, 09 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोहड़वल के टोला करमहवा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। वहीं, पुलिस ने एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के करमहवा निवासी स्वामीनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव में रास्ते के निर्माण के लिए गिट्टी गिर रही थी। इसको लेकर उसी गांव के दिवाकर, सर्वदेव, अजय, विजय, जगदेव, रामवृक्ष, कमलेश और भुलई गांव का रास्ता बनने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह यह लोग खजांची और झीनक के घर पर लाठी और बंदूक लेकर चढ़ गए और मारने-पीटने लगे तथा जान से मारने के लिए चार राउंड फायर की। वहीं, दूसरे पक्ष के दिवाकर शुक्ल ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गांव में उनकी जमीन है। गांव के निवासी खजांची और अन्य लोग उसे ग्राम सभा की जमीन बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिस पर मामला सिविल न्यायालय फरेन्दा विधानसभा में विचाराधीन है। शनिवार की सुबह खजांची, हरिराम और स्वामीनाथ उनकी जमीन में रखी भूसा मशीन को हटाने लगे और वहां पर लगे सागौन के पेड़ काटने लगे। उनके विरोध करने पर ग्राम प्रधान नारद यादव और संतराज के ललकारने पर बृजेश सैनी उन लोगों पर तमंचा लहराते हुए फायरिंग करने लगे। दर्जन की संख्या में गांव के लोग ईंट, पत्थर लेकर उसके घर पर धावा बोल दिए। इसके बाद अपने बचाव में उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर अपनी जान बचाई।
गंभीर रूप से घायल खजांची, रामप्रसाद, मनोहर, सुलई और बाबूलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां भेजा। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।  पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर के कारतूस का खोखा बरामद किया है।
जबकि घटना में इस्तेमाल एक बंदूक को अपने कब्जे में लिया है। घटना के बाद मौके पर सीओ गोपीनाथ सोनी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई और मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

एसओ रामायण यादव का कहना है कि स्वामीनाथ की तहरीर पर करमहवा निवासी दिवाकर, सर्वदेव, अजय, विजय, जगदेव, रामवृक्ष, कमलेश और भुलई के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed