{"_id":"570a9ae74f1c1b296dc810cb","slug":"fire-and-killed-four-of-nathangr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगर की आग में चार और की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाथनगर की आग में चार और की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नाथ नगर में रविवार को भी धधकते रहे घर।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथ नगर में आग से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। प्रशासन एक की मौत का कारण हार्ट अटैक माना रहा है। जबकि घर वालों का कहना है कि आग के दौरान दम घुटने से मौत हुई है। चौक थाना क्षेत्र के नाथ नगर में शनिवार को लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी बिंद्रावती की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। रविवार को मलबा हटाने के दौरान एक खपरैल के मकान में जीता देवी और उनकी बेटी सिंकू जली मिलीं। मरने वालों में गांव के जसई भी शामिल हैं। वे भी अपने कमरे में मृत मिले।
जबकि प्रशासन का कहना है कि जसई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं घर वाले आग लगने के दौरान दम घुटने से मौत की बात कर रहे हैं। शनिवार को गंभीर झुलसे लोगों को देर शाम तक भर्ती करा दिया गया था। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने की घटना से बाद ही प्रशासन की ओर से अधिकारी कैंप कर रहे हैं। पीड़ितों को प्रशासन की ओर से तहरी बंटवाई गईं। रिश्तेदार भी अपनों की मदद कर रहे हैं।डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना में अब तक
चार की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। कहीं से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।