फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fallen from roof, labour dead

छत से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 26 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
fallen from roof, labour dead
सतगुरु में काम करने के दौरान मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पनियरा/गांगी बाजार। सतगुरु में बृहस्पतिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय गिरने मजदूर की मौत हो गई। मकान मालिक ने अपने सहयोगियों की मदद से उसका शव गुस्साए लोगों ने सतगुरु में कैंपियरगंज-सतगुरु मार्ग दो घंटे तक लाश रखकर जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। एसओ ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर निवासी मोलहू कोटेदार का सतगुरु भारत पेट्रोलियम के बगल में मकान बन रहा है। पहली मंजिल तक काम हो चुका है। दूसरी मंजिल के लिए दीवार की चुनाई हो रही थी। उसी चुनाई में गांव का राजकुमार मजदूर का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे वह दूसरे तल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कोटेदार मोलहू और कुछ लोगों ने मिल कर राजकुमार को अस्पताल ले जाने के बजाया उसका शव उसके घर के सामने रख कर फरार हो गए। जब राजकुमार के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उग्र हो गए। दोपहर दो बजे शव को गांव वालों के सहयोग से पुन: कोटेदार के नव निर्मित मकान के सामने रखकर मुजुरी-कैंपियरगंज मार्ग पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। गांव वाले मकान मालिक के इस कृत्य से नाराज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों के हाथ में डंडे थे। वे मकान मालिक की तलाश कर रहे थे। कैंपियरगंज-सतगुरु मार्ग जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह यादव कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए और मान-मनौव्‍वल शुरू कर दिया। गांव वाले ने मौके पर पहुंचे और परिजनों व गांव वालों को समझाया बुझाया। उसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed