{"_id":"5aa96b294f1c1b4d0a8b4db7","slug":"dfo-meeting-with-injured-forest-donors","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल वनदरोगा से डीएफओ ने की मुलाकात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल वनदरोगा से डीएफओ ने की मुलाकात
maharaganj
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुलाकात करते डीएफआे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव के मधवलिया रेंज के वनदरोगा पर बीते रविवार की भोर में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद निचलौल सीएचसी ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह जिला अस्पताल जाकर घायल वनदरोगा प्रेमलाल यादव से मुलाकात की। साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि बताया कि मधवलिया रेंज के मनिकापुर बीट के वनदरोगा गश्त से लौट रहे थे कि ग्राम खैरहवा के खैराटी के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज तो कर लिया मगर अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन