फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   death in train

ट्रेन में बेहोश मिला युवक जान गई

Fri, 13 May 2016 12:34 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
death in train
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम गोरखपुर से नौतनवा पहुंची पैसेंजर ट्रेन की बोगी में बेहोशी की हालत में युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत युवक गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।  

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर नौतनवा पैसेंजर ट्रेन शाम 5:30 बजे जब नौतनवा पहुंची तो ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ जवान ने उसे फौरन न्यू पीएचसी ले गए। जहां  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से मिली         डायरी में परिजनों का मोबाइल    नंबर मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पहचान गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी मकालू निषाद के रूप में की गई। सूचना के बाद देर शाम अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी ने बताया कि वे लोग मोहनापुर ढाले के समीप एक ईंट-भट्ठे में काम करते हैं। सुबह उसके पति से कुछ कहा सुनी के बाद वह कहीं चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम मौत की सूचना मिली। एसओ रामायण यादव का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed