{"_id":"57d701734f1c1bb53dd47638","slug":"dead-body-recover-from-danda-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडा नदी से युवक की लाश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडा नदी से युवक की लाश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर के बनैलिया मंदिर के समीप अरघा गांव के किनारे डंडा नदी में सोमवार की दोपहर एक युवक की लाश बरामद हुई है। आशंका है कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। युवक की पहचान नगर के गौतमबुद्धनगर निवासी राजेश क्षेत्री (18) के रूप में की गई है।
रविवार की शाम चरवाहों ने नदी के किनारे कुछ कपड़े और एक मोबाइल फोन पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि किसी व्यक्ति का टीशर्ट, ट्राउजर, चप्पल, अंडरवियर व मोबाइल पड़ा था। देर रात मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। युवक के पिता राजू क्षेत्री का कहना था कि उनका बेटा आटो चलाता था।
रविवार की दोपहर ग्यारह बजे से घर लापता है। जिसके बाद पुलिस सोमवार सुबह से नदी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। दोपहर बाद उसकी लाश उसी जगह पर नदी से बरामद हुई। बरामद शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि युवक की नदी में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत की आशंका है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।