फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cutting throat child killed

गला रेतकर मासूम की नृशंस हत्या

Mon, 27 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 27 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
cutting throat child killed
जिला अस्पताल पर शव पहुंचने के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
खुटहां बाजार। शनिवार को स्कूल के लिए निकले आठ साल के मासूम बच्चे का शव रविवार को गेहूं के खेत में गड्ढा बनाकर दबाया मिला। गड्ढा उथला होने से मासूम का हाथ दिख रहा था। गांव वालों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से खोदकर निकाला। फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि स्कूल के रास्ते से ही बच्चे को अगवा कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


यह घटना पनियरा थाना क्षेत्र के उसका गांव की है। यहां के मुखलाल जायसवाल सऊदी कमाने गए हैं। घर पर उनकी पत्नी पूनम रहती हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा हरिओम उर्फ अंश गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। शनिवार को हरिओम घर से स्कूल के लिए निकला था। शाम को जब वह स्कूल से घर नहीं लौटा तो उसकी मां पूनम ढूंढने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी हरिओम नहीं मिला।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां नहर के पास गेहूं के खेत में बने गड्ढे से बाहर निकला बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा था। सुबह को गांव के लोग जब खेत की ओर गए तो मासूम के शव को देख सन्न रह गए। गांव वालों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सदर श्रीकांत राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed