{"_id":"58c1a3564f1c1ba23bdc45cc","slug":"child-crushed-under-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
solan bus accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम लोहेपार में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे दरवाजे के सामने खेल रहे चार वर्षीय मासूम की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के दादा ने तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सभा लोहेपार निवासी उमेश गुप्ता का चार वर्षीय बालक राधामोहन उर्फ रमन शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दरवाजे के सामने गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय सिसवा से घुघली की तरफ जा रही प्राइवेट बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। रमन की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता ने बस और चालक को लेकर थाने आए। रमन के पिता उमेश गुप्ता विगत एक माह पहले जीविकोपार्जन के लिए लुधियाना कमाने गए थे। उमेश गुप्ता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रतन (9) व छोटा बेटा मृतक रमन (4) था। राधामोहन उर्फ रमन की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दादी कोइली देवी, दादा श्री गुप्ता, मां संतोषी देवी व भाई रमन का रो-रोकर बुरा
हाल है।