फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   centre superintendent warned

नकल हुई तो केंद्र अधीक्षक नपेंगे

Thu, 09 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 09 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
centre superintendent warned
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में उपस्थित शिक्षक व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को गरिमा पूर्ण तरीके से परीक्षा कराने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नकल को संज्ञेय अपराध बताया और कहा कि नकल में लिप्त पाए गए केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिले में धारा 144 लागू रहेगी। पूरे जिले को 5 जोन में बांटा गया है। एसडीएम अपर एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हंै। इसके अतिरिक्त 4 सचल दस्ते भी गठित किए गए है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आंतरिक सचल दस्ता भी रहेगा। यह परीक्षा के समय प्रवेश करते समय प्रत्येक परीक्षार्थी से कड़ाई से जांच करेगा। डीएम ने नकल कराने के लिए प्रयासरत लोगों को चिह्नित कर उसकी गोपनीय सूचना संबंधित थाना और एसडीएम को देने को कहा। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीआईओएस एवं बीएसए को कक्ष निरीक्षक की कमी नहीं होने की हिदायत दी। मानक के अनुरूप प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षक तैनात करने को कहा। एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। अगर अधिक सुरक्षा की आवश्यकता हो तो थाने को अवगत कराएं। डीआईओएस केसी भारती ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर-7309448152 एवं 9452102662 है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 75488 परीक्षार्थी हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा देंगे। बैठक में एडीएम, आरपी कश्यप, सूबेदार सिंह, अशोक राय, मौजूद रहे। जहदा के प्रधानाचार्य की आकस्मिक निधन पर बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed