{"_id":"58d41a764f1c1b61371a1697","slug":"caught-in-forgery-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा देता युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह परीक्षा देता युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र की जांच करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ लिया गया। कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
नगर के ही हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज बना है। गुरुवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल विज्ञान वर्ग के 525 और इंटर चित्रकला आलेखन की परीक्षा में 73 परीक्षार्थी शामिल हुए। एक कक्ष में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। पेपर कापी वितरण के बाद कक्ष निरीक्षक विपिन चंद्र और अंशुमाली दूबे उपस्थिति पत्रक से मिलान कर रहे थे।
इस बीच अनुक्रमांक 2628163 का प्रवेश पत्र शेषनाथ मोदनवाल के नाम पर पाया गया। परीक्षा नईम पुत्र कोइल धनेवा-धनेई टोला मंगलपुर थाना कोतवाली सदर दे रहा था। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य राजेश कुमार को दी। उस कमरे में प्रधानाचार्य पहुंचे और युवक से पूछताछ शुरू कर दी। पकड़ा गया युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। पूछताछ के बाद नईम पुत्र कोइल के खिलाफ धारा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज नगर के ही हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाल सदर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बोर्ड की दूसरी पाली परीक्षा में गुरुवार को नौतनवां इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने जांच पड़ताल की। परीक्षा केंद्र पर कुल 212 छात्र-छात्राओं में 4 बालक और 5 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल में दुर्गेश यादव, राधेश्याम, मनोज, रोली डोगरे, वंदना गौड़ शामिल रहे।