Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clash between two co-sharers over land measurement; three injured

Kushinagar News: जमीन की पैमाइश को लेकर दो पटीदारों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 28 Nov 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clash between two co-sharers over land measurement; three injured
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के उपनगर दुदही के वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हुए हमले में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हीरा गुप्ता और रामचंद्र गुप्ता के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हल्का लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराने की बात चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

मारपीट में रामचंद्र गुप्ता, सुरेश और दुर्गेश घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सुरेश और दुर्गेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुदही पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed