फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   burnt lady dead in way of hospital

रहस्यमय हाल में झुलसने से विवाहिता की मौत

Sat, 06 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
burnt lady dead in way of hospital
Dowry Persecution
कोठीभार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में गुरुवार को संदिग्ध हालत में विवाहिता झुलस गई थी।  मेडिकल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नेपाल के नवल परासी जनपद के देवगांव फुलवरिया निवासी अलीहसन ने तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उसने अपनी पुत्री आयशा की शादी कोठीभार थानाक्षेत्र के कटहरी निवासी कमरुददीन के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसको जलाकर मार डाला। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, रहस्मय हाल में झुलसी विवाहिता को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल ने विवाहिता की नाजुक हालत को देखते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सदर एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चिकित्सकों ने महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को वापस घर लाया गया। कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या सहित उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed