{"_id":"58c841444f1c1bb76032ad48","slug":"bloodshed-in-ghughli","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चैनपुर में पट्टीदारों में खूनी झड़प ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर चैनपुर में पट्टीदारों में खूनी झड़प
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
घुघली में पट्टीदारों की मारपीट के बाद पुलिस के रवैए से नाराज गांव के लोगों ने सड़क जाम कर दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली। होली के दिन लाउडस्पीकर बजाने को लेकर चैनपुर गांव में पट्टीदारों में खूनी झड़प हो गई। लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को चैनपुर गांव के लोगों ने घुघली-कप्तानगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष रमाकर यादव व चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव ने समझा-बुझाकर तीन घंटे के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया।
चैनपुर गांव निवासी रामसकल और रामशरन सगे पट्टीदार हैं। रामसकल का घर गांव में है और रामशरन का घर सड़क पर है। सोमवार को सभी ग्रामीण होली खेलने में व्यस्त थे। हमेशा की तरह जोगीरा की टोली में बतौर गायक रामसकल भी जोगीरा गाते मुख्य मार्ग होते गांव में जा रहे थे। रामशरन की पत्नी ने इसका विरोध किया।
उस समय टोली के लोग मान गए और दूसरी जगह चले गए।
कुछ देर बाद राम शरन का लड़का राहुल रामसकल के दरवाजे पर गया और गाली देने लगा। बीच बचाव के बाद भी मामला बढ़ता गया। रात 8 बजे पुन: रामसकल के दरवाजे पर राम शरन, उनका लड़का राहुल तथा उनके मामा का लड़का संतोष निवासी पड़वनिया थाना कोतवाली अपने दो साथियों के साथ लाठी, डंडा लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। आरोपी घर में घुस कर मार-पीट करने लगे।
विज्ञापन
रामसकल को बचाने आए उनके पुत्र अजय को भी बुरी तरह मारा पीटा। मारपीट में राम सकल की पत्नी चंद्रावती, बेटी गिरजावती व किशोरी घायल हो गईं। घटना स्थल के कुछ दूरी पर लाउडस्पीकर की आवाज इतनी तेज थी कि चिल्लाने-चीखने की आवाज सुनाई नहीं दी। रामसकल और उनके लड़के अजय के सिर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कालेज गोरखपुर में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गिरजावती, किशोरी व चंद्रावती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली व चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर करवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।