फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   block employees are found absent

डीसी की जांच में ब्लॉक कर्मी गायब

Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
block employees are found absent
निरीक्षण करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा।अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। बुधवार को मतदाता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डीसी मनरेगा के ब्लॉक के औचक निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी गायब मिले। बीडीओ ने आनन फानन अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। डीसी मनरेगा मृणाल सिंह के लक्ष्मीपुर ब्लाक पर पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। डीसी मनरेगा सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को देखा।
विज्ञापन


जिसमें ब्लाक के प्रधान लिपिक विरेंद्र यादव, अवर अभियंता शिव कुमार सिंह, एपीओ सुनील कुमार तिवारी, बीटीए सुरेंद्र नाथ मिश्र, तकनीकी सहायक लालजी बर्नवाल, सतीश चौधरी, प्रदीप कुमार, सुरेश प्रसाद व पुनीत कुमार गायब मिले। इसके बाद डीसी मनरेगा ने मौजूद कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति जानी।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों के आधार कार्ड की फीडिंग कम होने के साथ ही कन्संट फार्म बैंकों को जमा नहीं होना पाया। जिस पर नाराजगी जताते हुए कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। इसके साथ ही जो कार्य पूरा हो चुका है उसका एंड्रायड फोन से जीपीएस मैपिंग कराने को कहा। वहीं बीडीओ ने आनन फानन में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed