फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   beating till killed

बेटे ने पिता को पीट कर मार डाला

Sun, 15 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 15 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
beating till killed
की हत्या
गांगी बाजार(महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा के टोला बढे़ली में अलग रहने के लिए जमीन देने से मना करने पर बेटे ने पिता को पीट कर मार डाला। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा के बढेली निवासी भरथरी निषाद (45) पत्नी सत्यवती के साथ शनिवार को सब्जी आदि की खरीदारी करने बाजार गए थे। लौटते समय उनका बेटा राकेश निषाद (18) रास्ते में मिल गया। 
विज्ञापन


तीनों एकसाथ घर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे जब गांव के बाहर पहुंचने पर राकेश ने अपने पिता से अलग रहने के लिए कुछ जमीन की मांग की। लेकिन माता-पिता उसको जमीन देने से साफ इंकार कर रहे थे। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। इस बीच राकेश आग बबूला हो गया। उसने पिता भरथरी की पिटाई शुरू कर दी। मां सत्यवती के बीच-बचाव के बाद भी वह नहीं माना और भरथरी को पक्की सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पत्नी का कहना है कि राकेश का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध है। उसको लेकर अलग रहने के लिए वह जमीन की मांग कर रहा था। हम लोगों के मना करने से उसने आपा खो दिया। मेरे बीच-बचाव के बावजूद उसने पिता सड़क पर कई बार पटक दिया। राकेश चार बच्चों में सबसे बड़ा बेटा है। चार बच्चों में दो लड़की और दो लड़के हैं। 


घटना की सूचना पर डायल 100 नंबर की पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को पंचनामा बना कर पीएम के लिए भेजने की तैयारी रही थी। इस संबंध में एसओ पनियरा श्रीधर ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed