फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be patient with the public Police personnel

जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस कर्मी

Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 13 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Be patient with the public Police personnel
जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज जय नारायण सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ त्योहार की तैयारियों, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पुलिस लाइंस का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

 उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिस कर्मी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने पहले पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों के बैरक, भोजनालय, क्लास रूम आदि का निरीक्षण कर उनके प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी ली।
विज्ञापन


सभागार कक्ष में बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने थाना क्षे़त्रों के दुर्गा प्रतिमा स्थल, विसर्जन स्थल, जुलूस के मार्ग आदि के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी रखें। भ्रमण के दौरान यह देख लें कि कोई विवाद तो नहीं है। आयोजकों व वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ बैठक करें। यदि कोई विवाद  जानकारी में आता है, तो उसका त्वरित निराकरण करा लें। असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। छोटी सी छोटी घटना को त्वरित संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उसका निराकरण कराने का निर्देश दिया। अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ कडी़ कार्रवाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन मे प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं के समाधान के लिये संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, रणविजय सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed