{"_id":"58dab2244f1c1bfe0a63f57b","slug":"bail-granted-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के बांड पर छात्र नेता रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के बांड पर छात्र नेता रिहा
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते छात्र संघ अध्यक्ष ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज(ब्यूरो)। पीजी कालेज के छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। कालेज गेट के सामने आक्रोशित छात्र कालेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इतने में पुलिस आई और भीड़ को हटाने का प्रयास करने लगी। लेकिन छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया।
यह देख पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया। पहले तो कुछ छात्रों को दौड़ाकर भगा दिया। जो नहीं भागे उन पर डंडा चला दिया। तमाम छात्र भाग निकले। लेकिन छात्र संघ अध्यक्ष बलराम दूबे अपने साथियों के साथ नारेबाजी करते रहे। इतने में सीओ सदर के अन्य पुलिस कर्मी छात्र संघ अध्यक्ष को धक्का देते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठा लिए। यहीं नही, इस बीच दो चार थप्पड़ भी अध्यक्ष को जड़ दिए। उन्हें उनके साथियों के साथ कोतवाली ले जाया गया।
इस मामले में अध्यक्ष बलराम दूबे, नारायण दत्त उपाध्याय और अभिषेक पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। ये सभी छात्र नेता एसडीएम सदर कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से पेश हुए। इन्हें पांच लाख के बेल बांड पर रिहा कर दिया गया। अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि इन लोगों की परीक्षा है। इन्हें रिहा करने का अनुरोध किया गया। इस पर एसडीएम सदर ने छात्रों को रिहा कर दिया। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के चलते तीन छात्र नेताओं को पांच लाख के बेल बांड पर रिहा कर दिया गया है।