{"_id":"6b04a08cce25f1ddb906d7d1","slug":"man-arrested-for-attacking-with-a-shovel-after-being-refused-gutkha-on-credit-chandauli-news-c-189-1-svns1013-158126-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: उधार गुटखा न देने पर फावड़े से हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: उधार गुटखा न देने पर फावड़े से हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयदराजा पुलिस के गिरफ्त में फावड़ा से हमला करने का आरोपी रणविजय। स्रोत-पुलिस
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में उधार गुटखा नहीं देने पर हरिदास यादव पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने 30 हजार रुपये भी छीन लिया। मामले में पुलिस ने वांछित रणविजय उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को पुलिस ने रविवार को सकलडीहा रोड स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मनराजपुर निवासी हरिदास यादव की गांव में पान-गुटखे की दुकान है। 21 नवंबर की सुबह 7:30 बजे गांव निवासी विशाल यादव दुकान पर उधार गुटखा मांगने पहुंचा। पहले का बकाया होने के कारण हरिदास ने उधार देने से मना कर दिया। इस पर दोनों झगड़ा हो गया। इसके बाद सुबह आठ बजे हरिदास बाजार जा रहा था तभी आरोपी विजय, विशाल यादव और उसके पिता कन्हैया यादव ने घर के पास उन्हें रोक लिया।
गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। हमलावरों ने साइकिल और बैग में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए और फावड़े से सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में हरिदास की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया यादव और उसके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि विजय उर्फ रणविजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।