फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   baffallow died for current

तार टूटने से करंट फैला,    भैंसे मरीं

Fri, 03 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 03 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
baffallow died for current
हाईटेंशन लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दमकी स्थित गैस गोदाम के निकट भैंसों पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बेजुबानों की मौत को लेकर बौखलाए लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उग्र विरोध किया। निचलौल थाना क्षेत्र की जयश्री निवासी चंद्रजीत यादव की भैंस  बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घास चरने बगल के गांव दमकी के सीवान में चरने के लिए गईं थीं। भैंसे निचलौल महराजगंज रोड स्थित भारत गैस गोदाम के  सामने पहुंची थी कि अचानक हाई टेंसन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे उनकीमौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक झुलसा
लक्ष्मीपुर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मीपुर निवासी शाहिद उर्फ गोलू बृहस्पतिवार की शाम बकरी चराने गया था। जमीन की तरफ लटक रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह उसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed