फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   attempt tot matricide for land

50 डिस्मिल जमीन के लिए मां की हत्या का प्रयास

Sun, 12 Nov 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
attempt tot matricide for land
बेटी को जमीन बैनामा कर देने से नाराज थेे बेटा-बहू। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
निचलौल। थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में 50 डिस्मिल जमीन के लिए बहू के साथ बेटे ने धारदार हथियार से मां की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। हमले में घायल महिला को गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को अरदौना गांव की गेना देवी (55) सुबह घर में बैठकर कुछ काम कर रही थी। तभी इनके बेटे व बहु ने जमीन के मामले को लेकर बातचीत शुरू की। बताया गया कि बेटे और बहू ने 50 डिस्मिल जमीन को लेकर मां गेना देवी से विवाद कर लिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद गेना लहूलुहान हालत में चिल्लाती हुई बाहर निकलीं। उनका आरोप है कि बेटे और बहू ने जमीन के लिए धारदर हथियार से हमला कर जाने लेने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर गांव के लोग पहुंचे और गेना देवी सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। बताया गया कि गेना देवी ने छह महीने पहले अपनी पुत्री सोमारी को जमीन बैनामा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर अक्सर बहू और बेटे से विवाद होता रहता था। बहू व बेटे मां गेना देवी पर बेटी से जमीन वापस लेने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। इस मामले की जानकारी घायल गेना देवी की बेटी सोमारी ने पुलिस को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह बताया कि बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed