फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man died in a collision of two bikes

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की जान गई

Thu, 02 May 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 02 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision of two bikes
दो बाइक की टक्कर में एक युवक की जान गई - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार(महराजगंज)। लोहेपार में बुधवार को दिन में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से  बहन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के  मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। 
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के थाना खड्ड़ा के बंजारीपट्टी बाजार बरवां रतनपुर निवासी 18 वर्षीय वसीम बुधवार को दिन में बहन के घर जा रहा था। करीब दो बजे कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से वसीम के सिर में गंभीर चोटे आई। लोगों के अनुसार दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिसवां चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने घायल युवक को पीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को  मृत घोषित कर दिया। पिता रहमतुल्लाह ने बताया कि वसीम दोपहर में बहन से मिलने गया था। मां कामरुन्निशा बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed