{"_id":"58810d614f1c1be232efe4d3","slug":"a-person-dead-in-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसा के शख्स की दुबई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परसा के शख्स की दुबई में मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुबई में मौत की सूचना से गमगीन परसा महंत में परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। आजीविका चलाने के लिए दुबई कमाने गए परसा महंत के एक युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंत के झलियहवां निवासी रामवेलास (45) करीब तीन वर्ष पूर्व दुबई के अलकोट शहर में अलिरूबा कंपनी में सेटरिंग का काम करने गया था।
मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि 12 जनवरी को काम से घर लौटते समय दुर्घटना में रामवेलास की मौत हो गई। रामवेलास की मौत की सूचना घर के लोगो को 17 जनवरी को मिली तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। मृतक के चार बच्चों में राजेश (20) व धर्मेंद्र (10) के अलावा लड़की पूजा (17) और प्रीती (13) हैं। रामवेलास ही घर के कमाने वाले शख्स थे। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों के सामने आजीविका का संकट आ गया है। इसको लेकर घर के लोगों विशेषकर उनकी पत्नी कौशल्या देवी परेशान हैं। राजेश ने बताया कि पिता का शव एक या दो दिन में घर पहुंच जायेगा।