{"_id":"6e9ea9e42467430f48ca043a9eadbe0a","slug":"a-man-killed-in-road-accidents-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक शख्स की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक शख्स की मौत, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर/घुघली। रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर है जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पैसिया ललाइन चौराहे पर रविवार शाम सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बड़हरा विश्वंभरपुर निवासी रामबहाल प्रजापति की मौत हो गई। श्रीनगर बांध स्थित चौरहा पर मेडिकल की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। ललाइन चौराहे पर राजमार्ग पार करते समय सोनौली की तरफ से गोरखपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी बाइक, ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। जो 100 मीटर तक घसीटते चली गई। रामबहाल की मौके पर ही मौत हो गयी।
मौके पर लोगों के गुस्से को भांपते हुए ट्रक चालक करीब 500 मीटर दूर छोड़ कर भाग निकला। देखते ही देखते चौराहा पर भारी भीड़ जम गई। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर चन्द्रेश यादव मयफोर्स पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव व बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। एसओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह भीड़ को शांत कराया गया।
विज्ञापन
घुघली क्षेत्र के चैनपुर के पास शनिवार रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर ठेले में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठे चार लोगों के अलावा ठेला चालक भी गंभीर घायल हो गया। पीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घुघली क्षेत्र के भुवनी निवासी पप्पू गौड़ शनिवार देर शाम बाइक पर इंद्रेश, संगम, आदित्य और एक अन्य व्यक्ति को बैठाकर घर के लिए चले। क्षेत्र के चैनपुर के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर ठेला में जा भिड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि उन चारों के अलावा ठेला चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इंद्रेश को मामूली चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।