फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विवाहिता को प्रेमी के साथ पुलिस ले गई थाने

विवाहिता को प्रेमी के साथ पुलिस ले गई थाने

Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को प्रेमी के साथ पुलिस ले गई थाने
विवाहिता को प्रेमी के साथ पुलिस ले गई थाने
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक तीन दिनों से विवाहिता के साथ उसी के घर में रह रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। विवाहिता का पति जिले से बाहर रहकर काम करता है। घर पर वह सास-ससुर से अलग रहती है।

नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। दो दिन पूर्व फोन करके विवाहिता ने प्रेमी को अपने घर बुलाया। दोनों तीन दिनों तक घर में रहे। उधर, युवक के परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस बीच युवक का मोबाइल डिस्चार्ज हो गया तो विवाहिता गांव के पास स्थित चौराहे पर मोबाइल चार्ज कराने के लिए ले गई। उधर, युवक के पिता भी उसकी तलाश कर रहे थे। युवक के पिता की नजर जब उसके मोबाइल पर पड़ी तो संबंधित से जानकारी ली। इसी बीच विवाहिता आई और मोबाइल लेकर चली गयी। युवक के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब पूछताछ करने लगी तो विवाहिता आनाकानी करने लगी। बाद में पुलिस ने जब घर के अंदर कमरे में लगा ताला खुलवाया तो युवक वहां मिला। पुलिस दोनों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि किसी की तरफ से तहरीर न दिए जाने पर पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed