फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पिता के हत्या के मामले में बेटे को जेल

पिता के हत्या के मामले में बेटे को जेल

Sun, 17 Mar 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिता के हत्या के मामले में बेटे को जेल
पिता की हत्या में बेटे को जेल
विज्ञापन

पिछले साल 8 अक्टूबर को हुई थी रामललित की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के ग्राम पंचायत भोतहा निवासी रामललित चौधरी (58) का शव 8 अक्टूबर 2018 को उनके घर के एक कमरे में मिला था। उनके बेटे की तहरीर पर पुरंदरपुर पुलिस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को रामललित के बेटे पर भी शक हुआ। खुद को फंसते देख रामललित का बेटा फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इस बीच पुरंदरपुर पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पैसिया ललाईन चौराहा से पिता की हत के आरोप में बेटे बुधिराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुरंदरपुर थाने के भोतहा निवासी रामललित चौधरी (58) अकेले अपने छप्पर के घर में रहते थे जबकि उनका इकलौता बेटा बुधिराम (35) पुरंदरपुर थाने के ही वनग्राम तिनकोनिया में अपने परिवार के साथ नाना के घर रहता है। बीते साल 8 अक्टूबर को रामललित का शव उनके घर के एक कमरे में पड़ा मिला। रामललित के बेटे की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि घटना से एक दिन पहले बेटे बुधिराम चौधरी ने रामललित से एक लाख रुपये की मांग की थी लेकिन पिता ने रकम देने से इनकार कर दिया। रामललित गांव में लोगों को थोड़ी-थोड़ी रकम ब्याज पर देते रहते थे। ऐसे में रकम देने से इनकार किए जाने की बात बुधिराम को ठीक नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने रकम पाने के लिए अपने पिता की हत्या करने का ही रास्ता चुन लिया। खुद को बेकसूर साबित करने के लिए बुधिराम ने खुद पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन इस मामले में खुद फंसते देख वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एक सप्ताह पूर्व उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। शनिवार को पुरंदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाईन चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed