फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत

दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत

Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत
दुर्घटना में घायल चौकीदार की मौत
विज्ञापन

नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव दुर्गापुर टोला बेनीपुर के रहने वाले चौकीदार दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केेस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकीदार के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दुर्गापुर टोला बेनीपुर के रहने वाले दीनानाथ यादव (45) चौकीदार थे। बीते 6 मार्च की रात वह थाने से घर लौट रहे थे। रास्ते में खैराटी गांव के नहर की पटरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए नया प्राथमिक केंद्र नौतनवां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां भी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि दीनानाथ के भाई के पुत्र रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, चौकीदार दीनानाथ की मौत के बाद पुलिस विभाग की ओर से शोक प्रकट किया गया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि थाने के सभी कर्मियों ने सहयोग राशि 13,700 रुपये एकत्र कर दीनानाथ के परिवार को सौंपा। इस मौके पर सम्पतिहा चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा, ग्राम प्रधान प्रमोद यादव, कमलेश यादव, चंदन शाही, नीरज, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed