फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of molesting teenage girl returning from exam taken into custody

Meerut News: परीक्षा देकर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी हिरासत में

Mon, 12 Oct 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting teenage girl returning from exam taken into custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। परीक्षा देकर घर लौट रही करीब 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और उसे घर में खींचने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने भराला गांव निवासी आरोपी योगेंद्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी के बयान भी दर्ज कराए हैं। आरोपी को बसपा प्रत्याशी विनीत भराला का चचेरा भाई बताया जा रहा है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार को इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में 55 वर्षीय योगेंद्र ने उसे अपने पास बुलाया। किशोरी के मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर किशोरी अपनी सहेली के घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। किशोरी के पिता ने दौराला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी हुई है। फिलहाल, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर योगेंद्र से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed