फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Main Accused in 4.63 Crore Ganja Smuggling Case Arrested in Rajasthan After Eight Months

सीजी क्राइम: 4.63 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 महीने से था फरार

Mon, 12 Oct 2026 08:45 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 08:45 PM IST
सार

कबीरधाम पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर 4.63 करोड़ रुपये के 927.645 किलो गांजा जब्ती मामले में फरार मुख्य आरोपी घनश्याम गुर्जर को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
Main Accused in 4.63 Crore Ganja Smuggling Case Arrested in Rajasthan After Eight Months
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-30 पर 4.63 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी घनश्याम गुर्जर को कबीरधाम पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। करीब आठ महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने 9 अक्टूबर को राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा। ट्रांजिट रिमांड पर कबीरधाम लाने के बाद पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे सोमवार, 12 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान वाहन के अंदर बनाए गए गोपनीय चेंबर से अलग-अलग पैकेटों में रखा 927.645 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 63 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने गांजे के 890 पैकेट और कंटेनर जब्त कर मामला दर्ज किया था। थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से सामने आया नाम
विवेचना के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ, उनके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान निवासी घनश्याम गुर्जर की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसे मामले में मुख्य आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया और राजस्थान में भी पुलिस टीम भेजी गई। लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



साइबर और एएनटीएफ टीम ने भी की मदद
कबीरधाम के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की विवेचना में चिल्फी थाना पुलिस के साथ साइबर थाना और एएनटीएफ टीम की भी भूमिका रही। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed