{"_id":"6acd16243b82ef2d600d876b","slug":"two-more-accused-arrested-for-demolishing-houses-and-shops-in-bariyavan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166927-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरियावन में मकान-दुकान ढहाने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरियावन में मकान-दुकान ढहाने के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर बने 11 मकानों और दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में टांडा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सुंथरचक संसारी निवासी अविनाश वर्मा (22) और सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सतरही निवासी प्रियांशू कनौजिया शामिल हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता राहुल चौधरी अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल चौधरी ने दोनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये देकर मकान और दुकानें ढहाने में सहयोग के लिए बुलाया था। घटना 20 सितंबर की रात अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर हुई थी। यहां 50 से अधिक लोग तीन जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचे और 11 मकानों व दुकानों को ढहा दिया था। घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे।
अविनाश पर हत्या समेत 10 मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अविनाश वर्मा के खिलाफ टांडा कोतवाली में हत्या, चोरी, एनडीपीएस और जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं। वहीं, प्रियांशू कनौजिया के खिलाफ अकबरपुर और टांडा में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में इस वारदात में आपराधिक छवि के कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
पहले 14 आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
पुलिस इस मामले में इससे पहले खतौनीधारक इंद्रजीत वर्मा, मुख्य सूत्रधार बताए जा रहे राहुल चौधरी, फत्तेपुर अरिया बाजार निवासी विनय वर्मा, इस्माइलपुर निवासी अमित कुमार और सम्मनपुर के बरौरा पयागपुर निवासी युवराज समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दो और गिरफ्तारियों के बाद जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या 16 हो गई है।
दोनों को भेजा गया जेल
बरियावन में मकान और दुकानें ढहाने के मामले में दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। - अरुण कुमार नौहवार, सीओ