फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three children who had gone out to get lassi were found at a brick kiln near Barwala

Fatehabad News: लस्सी लेने निकले तीन बच्चे बरवाला के पास ईंट भट्ठे पर मिले

Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three children who had gone out to get lassi were found at a brick kiln near Barwala
भूना।सीसीटीवी में गांव की तरफ जाते दिखे बच्चेस्त्रोत ग्रामीण
भूना। गांव नहला में लस्सी लेने निकले तीन बच्चे रविवार सुबह लापता हो गए। सोमवार को तीनों बरवाला के पास एक ईंट भट्ठे पर सुरक्षित मिल गए। बच्चों के मिलने से परिजनों, मजदूरों और भट्ठा संचालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

13 वर्षीय आंचल और 11 वर्षीय सुशीला पुत्री कासी राम तथा 10 वर्षीय गुलशन पुत्र नगीना निवासी बिहार हाल आबाद नहला रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव में लस्सी लेने निकले थे। तीनों नहला गांव के किरमारा रोड स्थित बाबा तीर्थनाथ ईंट भट्ठे से गए थे। दोपहर तक तीनों के नहीं लौटने पर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों और संचालकों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

तलाशी में सामने आया कि तीनों बच्चे गांव के बस स्टैंड से एक पिकअप गाड़ी में बैठकर बरवाला के पास स्थित दूसरे ईंट भट्ठे पर पहुंच गए थे। वहां उनका एक परिचित रहता था। सोमवार को व्हाट्स एप समूह में बच्चों की तस्वीरें देखकर वहां मौजूद लोगों ने अपने रिश्तेदार को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के सुरक्षित मिलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा संचालक प्रधान सतबीर सिंह ढिल्लों और जयप्रकाश बंसल सहित अन्य लोगों ने बच्चों के मिलने पर राहत जताई। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने रिश्तेदार के पास बरवाला पहुंच गए थे। तीनों सुरक्षित मिल गए हैं।

------------------

फुटेज में गांव की तरफ जाते दिखे बच्चे
बच्चों की तलाश के दौरान भट्ठे पर लगे कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें तीनों बच्चे हाथों में डोली लेकर गांव की तरफ जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया और विभिन्न थानों में भेजकर तलाश में मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed