फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सोनौली सीमा पर घुसपैठियों की नजर

सोनौली सीमा पर घुसपैठियों की नजर

Thu, 12 Jul 2018 12:03 AM IST
maharajgang
maharajgang Updated Thu, 12 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनौली सीमा पर घुसपैठियों की नजर
सोनौली सीमा पर घुसपैठियों की खास नजर है। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। भारत की सोनौली सीमा पर घुसपैठियों की खास नजर है। बिना वीजा-पासपोर्ट के भारत आने के लिए घुसपैठिए सोनौली सीमा को ही चुनते हैं। पिछले दो साल में बिना कागजात के सरहद पार करने के प्रयास में कई विदेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। सोमवार की रात सीमा पार कर नेपाल जाने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को पकड़ा गया था। वह बिना वीजा-पासपोर्ट के कई सालों से भारत में रह रहा था।
विज्ञापन


सोनौली सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी, कस्टम, पुलिस और आव्रजन विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद बार-बार घुसपैठ के प्रयास से स्पष्ट होता है कि सरहद पार कराने के ‘खेल’ में संगठित रैकेट शामिल हैं। सोनौली में तैनात आव्रजन अधिकारी केएन प्रसाद ने बताया कि 9 सितंबर 2017 को नीदरलैंड के नागरिक मिगुएस कार्लोस, 21 नवंबर 2018 को फ्रांस के नागरिक थाईबल्ट जैकस निचेल एरनेस्ट , 6 अप्रैल 2018 को चीनी नागरिक चेनलांग हुई, 20 अप्रैल 2018 को रोमानिया के नागरिक पोपो वीसी एंड्रॉई तथा 9 जुलाई 2018 को चीनी नागरिक लीजी कुं को अवैध तरीके से सरहद पार करने के प्रयास में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सीमा पर विदेशी नागरिकों की विशेष रूप से जांच की जाती है। कागजात वैद्य होने पर ही सरहद पार करने दिया जाता है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया की सीमा पर पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है। सीमावर्ती थानों को हमेशा सर्तक करने का निर्देश दिया गया है। समय-समय पर विशेष जांच अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed