फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus collides with steep truck, injures six passengers

रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकराई, छह यात्री घायल

Mon, 09 Jul 2018 12:05 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 09 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with steep truck, injures six passengers
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर धरमपुर चौराहे पर शनिवार की रात गोरखपुर से आ रही रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकरा गई। बस में सवार 6 यात्री से घायल हो गए। चार यात्रियों को हल्की चोट लगी। घटना के बाद सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात गोरखपुर से निचलौल डिपो की बस महराजगंज के लिए रवाना हुई। बस में 10 यात्री सवार थे। बस में सवार यात्री रोहित नागवंशी ने बताया कि बस गोरखपुर से चली तो रास्ते में कंडक्टर उतर गया। चालक तेज से बस लेकर महराजगंज की ओर रवाना हुआ। भटहट के पास बस में तेजी से झटका लगा। बस में बैठे यात्री झपकी ले रहे थे। तेज आवाज आने पर यात्रियों की नींद टूट गई। पता चला कि बस धरमपुर चौराहे पर खडे़ ट्रक में पीछे से टकरा गई है। इसके बाद सभी यात्री चिल्लाने लगे। 108 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। मामूली रूप से घायल चार यात्री पुलिस की गाड़ी से महराजगंज पहुंचे। वहीं घायल दिनेश प्रसाद 32 नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर, जितेंद्र मद्धेशिया 25 ठूठीबारी, लवली 24 ठूठीबारी, राहुल पांडेय 28 कंचनपुर, रोहित नागवंशी 22 विशुनपुरा, राहुल जायसवाल 32 निवासी असुरन चौक गोरखपुर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. यूके मौर्य ने बताया कि छह घायलों को इलाज किया गया। इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed